बैतूल शहर में हुई केबल वायर चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चोरी किया गया वायर और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। यह घटना 6 जनवरी को सामने आई थी। गेहूंरास निवासी राममोहन मालवीय के घर के सामने से काले रंग का बिजली का केबल वायर चोरी हो गया। चोरी किए गए वायर की कीमत लगभग 40 हजार रुपए बताई गई है। जांच के दौरान पुलिस ने सलैया निवासी 24 वर्षीय दीपक मालवीय को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया हुआ वायर, बिना नंबर की बजाज पल्सर बाइक और पीली रस्सी बरामद की। दूसरी चोरी के एंगल से की जा रही जांच जांच अधिकारी नरेंद्र उईके ने बताया कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड देखा जा रहा है। संभावना है कि वह इसी तरह की अन्य वारदातों में भी शामिल रहा हो। उससे आगे की पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नीरज पाल, उपनिरीक्षक नरेंद्र उईके, सहायक उपनिरीक्षक अजय अजनेरिया, प्रधान आरक्षक दीवान और आरक्षक अनिल बेलवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही


