छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक वीडियो सामने आ रहा है। जिसमें हाथियों को बाइक से युवक भगा रहे हैं, लेकिन बाद में हाथी ने पलटकर उन्हें दौड़ाया। ऐसे में जब इसकी जानकारी वन अमला को लगी, तो मामले में पंचनामा कर युवकों की पतासाजी की जा रही है। मामला कापू वन परिक्षेत्र का है। जिले में गुरूवार को यह वीडियो वायरल होने लगा। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात धरमजयगढ़ के जंगल से होकर एक हाथी कापू वन परिक्षेत्र के गोलाबुड़ा बीट की ओर चले गया। तभी इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को लगी, तो ग्रामीण उसे भगाने के लिए पहुंच गए। इस दौरान कुछ युवक हाथी को बाईक से दौड़ाने लगे। इस दौरान ग्रामीण बाइक सवार युवकों को पास जाने से मना भी कर रहे थे। कुछ ग्रामीणों ने इसका वीडियो भी बनाया, जो अब वायरल हो रहा है। इसी बीच हाथी कुछ दूर जाकर वापस पलट गया और बाइक सवार को दौड़ाने लगा। युवकों के बारे में पता लगा रहे
हांलाकि कुछ दूर दौड़ाकर हाथी वापस जंगल की ओर चले गया। बताया जा रहा है कि जब इसकी जानकारी वन अमला को लगी, तो वनकर्मी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से पूछताछ की गई, तब पता चला कि बाइक पर दौड़ा रहे युवक दूसरे गांव के हैं, जो उसी रास्ते से कहीं जा रहे थे। फिलहाल उनका पतासाजी की जा रही है।
हाथियों से छेड़खानी करने पर होगी कार्रवाई
इस संबंध में SDO एमएल सिदार ने बताया कि स्टाप को जब इसकी जानकारी लगी, तो मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया गया है। युवकों के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। हाथी या किसी भी वन्यप्राणी से छेड़छाड़ न करे, ऐसा करते कोई भी पाया जाता है, तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


