बेड़ो थाना का SI 10 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार:रांची एसीबी ने की कार्रवाई, 50 हजार रुपए की मांगी थी रिश्वत

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) रांची ने बेड़ो थाना के एक सब इंस्पेक्टर (एसआई) को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी ने इस संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी। एसीबी रांची को एक परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, बेड़ो थाना के पुलिस अवर निरीक्षक श्याम नंदन पासवान ने परिवादी के टाटा एलपीटी 14 चक्का ट्रक की यांत्रिक जांच के लिए एमवीआई को प्रतिवेदन भेजने के बदले 50 हजार रुपए की मांग की थी। एसआई लगातार थाने बुलाते रहे और पैसे की मांग करते रहे परिवादी रिश्वत देकर काम नहीं करना चाहते थे, लेकिन अभियुक्त श्याम नंदन पासवान लगातार फोन करके उन्हें थाने बुलाते रहे और पैसे की मांग करते रहे। इससे तंग आकर परिवादी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची से संपर्क किया और उचित कार्रवाई का अनुरोध किया। एसीबी की टीम ने सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने की बात सही पाई। इसके बाद, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची ने थाना कांड संख्या 01/26 दर्ज किया। इसी क्रम में, सहायक अवर निरीक्षक श्याम नंदन पासवान को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। एसीबी ने उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *