थार से पुलिस ने बरामद की 396 लीटर अवैध शराब:दो आरोपी गिरफ्तार; नरसिंहपुर ले जाई जा रही थी खेप

नरसिंहपुर जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक थार वाहन से 396 लीटर (2200 पाव) अवैध देसी मदिरा मसाला जब्त की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह खेप गाडरवारा से नरसिंहपुर की ओर ले जाई जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई करेली पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक थार गाड़ी (एमपी 04 सीपी 9399) में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन को रोकने की कोशिश की। हालांकि, चालक ने वाहन को दाहिनी ओर मोड़कर प्रस्तावित ड्रीम सैंड सिटी की ओर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर लगभग 200 मीटर के भीतर घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। वाहन चालक की पहचान सुरेंद्र लोधी (30 वर्ष, निवासी केरपानी, थाना सुआतला, हाल रेवानगर कॉलोनी नरसिंहपुर) के रूप में हुई। उसके साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सलीम खान (22 वर्ष, निवासी मुशरान वन, नरसिंहपुर, थाना कोतवाली) बताया। थार गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें खाकी रंग के कार्टूनों में भरी 44 पेटी अवैध देसी मदिरा मसाला मिली, जिसमें कुल 2200 पाव (396 लीटर) शराब थी। दो आरोपी को गिरफ्तार, 44 पेटी शराब जब्त पुलिस ने दोनों आरोपियों सुरेंद्र लोधी और सलीम खान को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ थाना करेली में अपराध क्रमांक 27/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी करेली निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे, उनि विजय धुर्वे, उनि रामरतन सोनी, सउनि संतलाल मरकाम, प्रधान आरक्षक सोमकुवर, प्रधान आरक्षक राजेश नंदा, वरिष्ठ आरक्षक राजेश बागरी, आरक्षक सचिन पटेल, कपिल राजपूत, अमित यादव और ब्रजेश दीक्षित की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *