अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच होगी:CM धामी ने की सिफारिश, बोले- परिवार की मांग पर लिया फैसला

किता भंडारी प्रकरण में उत्तराखंड सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले की CBI जांच कराए जाने की संस्तुति प्रदान की है। यह निर्णय स्वर्गीय अंकिता भंडारी के माता-पिता के अनुरोध और उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए लिया गया है। हाल ही में मुख्यमंत्री ने स्वयं अंकिता के माता–पिता से मुलाकात की थी, जहां उन्होंने CBI जांच कराने की मांग रखी थी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार का उद्देश्य शुरू से अंत तक निष्पक्ष, पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से न्याय सुनिश्चित करना रहा है और आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। सीएम धामी ने कही 5 बड़ी बातें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *