इंदौर में 11 जनवरी को मार्च निकालेगी कांग्रेस:निवाड़ी में जिलाध्यक्ष ने कहा- इंदौर जहरीले पानी से मौतों के दोषियों पर कार्रवाई होना चाहिए

इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में जहरीले पानी से हुई मौतों के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को प्रदेशव्यापी आंदोलन का रूप देने की घोषणा की है। इसी क्रम में शुक्रवार को निवाड़ी में कांग्रेस की एक विशेष पत्रकार वार्ता आयोजित की गई, जिसमें भाजपा सरकार पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया गया। कांग्रेस अब सरकार को सड़क से लेकर सदन तक घेरने की तैयारी में है। निवाड़ी जिले में आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भागीरथपुरा जल कांड को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि जहरीला पानी पीने से जिन लोगों की मौतें हुई हैं, उन्हें न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि दोषियों पर कार्रवाई होने तक कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और इस लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी। एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए राजेश यादव ने बताया कि 11 जनवरी को इंदौर के बड़ा गणपति से राजबाड़ा तक प्रदेश स्तर पर एक बड़ा विरोध मार्च निकाला जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव के इस्तीफे की मांग की जाएगी। कांग्रेस ने पीड़ित परिवारों के लिए ₹1 करोड़ के मुआवजे की मांग भी रखी है। इस दौरान निवाड़ी कांग्रेस ने जिले के कार्यकर्ताओं से इंदौर के विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजेश यादव (जिला अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी निवाड़ी), अमित राय (विधानसभा प्रत्याशी, निवाड़ी), विमलेश राय (जिला उपाध्यक्ष, युवा कांग्रेस निवाड़ी), रवि दांगी, मनोज दांगी, अंकित आर्य (विधानसभा अध्यक्ष, निवाड़ी) और राज खान सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *