झाबुआ में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला जलाया:पेटलावाद में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, इस्तीफे की मांग

झाबुआ में इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के मामले में विरोध हुआ। प्रदेशव्यापी प्रदर्शनों के तहत पेटलावद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। शहर के श्रद्धांजलि चौक पर एकत्रित हुए कांग्रेसियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और मंत्री विजयवर्गीय का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग की। अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि दूषित पानी की आपूर्ति के कारण मासूमों की जान गई है। उन्होंने कहा कि इसके लिए नैतिक रूप से मंत्री जिम्मेदार हैं और उन अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए जिनकी अनदेखी से यह गंभीर संकट उत्पन्न हुआ। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के कई प्रमुख नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। पुलिस को चकमा देकर किया पुतला दहन कांग्रेस के इस आंदोलन की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने सुबह से ही श्रद्धांजलि चौक और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया था। पुलिस की कड़ी घेराबंदी और मुस्तैदी के बावजूद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चकमा देकर पुतला दहन की कार्रवाई को अंजाम दिया और अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मालू डामोर और जिला अध्यक्ष प्रकाश रांका, सलीम शेख, शैलेंद्र सिंह अठाना ने किया। हनुमत सिंह डाबड़ी, जीवन ठाकुर, प्रभात श्रीवास्तव, मन्नालाल हामड, विक्रम चावडा और गोलू हामड सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *