भोपाल की ब्रिज विहार कॉलोनी में नल कनेक्शन काटे:निगम की कार्रवाई से लोग नाराज; इसके बाद कनेक्शन वापस जोड़े

भोपाल की ब्रिज विहार कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह नगर निगम की टीम नल कनेक्शन काटने पहुंची। इस कार्रवाई से लोग नाराज हो गए। इसके चलते दोपहर में फिर से कनेक्शन जोड़े गए। ब्रिज विहार कॉलोनी यूनियन कार्बाइड जहरीले कचरे की वजह से प्रदूषित भूजल वाले इलाके में शामिल हैं। इसलिए गैस पीड़ित संगठनों ने भी आपत्ति दर्ज कराई। गैस पीड़ित संगठन की रचना ढिंगरा ने बताया कि भूजल प्रदूषित होने की वजह से लोग पानी नहीं पी सकते। ऐसे में उनके सामने नल कनेक्शन ही बड़ा सहारा है। शुक्रवार सुबह निगम का अमला जेसीबी से कॉलोनी में पहुंचा और कनेक्शन काटने लगा। इसे लेकर अफसरों के सामने आपत्ति दर्ज कराई। लोग बोले-निगमकर्मियों ने पहले झूठ बोला
विरोध के चलते दोपहर बाद निगमकर्मियों ने फिर से कनेक्शन जोड़ दिए। रहवासियों ने बताया कि निगमकर्मी सुबह से कॉलोनी में नल कनेक्शन काटने लगे। कार्रवाई के बारे में जब पूछा तो झूठ बोलते हुए कहा कि पाइप लाइन सुधार रहे हैं, लेकिन कहीं भी लाइन लीकेज नहीं हुई थी। राशि बकाया होने पर कार्रवाई कर रहा निगम
जल और संपत्ति कर की राशि बकाया होने पर नगर निगम ने कार्रवाई शुरू की है। निगम संपत्ति भी कुर्क कर रहा है। एक दिन पहले गुरुवार को मान सरोवर कॉम्पलेक्स की दो दुकानों पर कार्रवाई की गई थी। अफसरों की माने तो वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले बकाया राशि वसूलने पर फोकस है। इसलिए सख्ती भी की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *