बेटी की शादी तय करने पर पिता-पुत्री को पीटा:पन्ना में बड़े पापा और चाचा पर जानलेवा हमले का आरोप, मामला दर्ज

पन्ना के पवई थाना क्षेत्र के ग्राम रेहुटा में एक पिता और उसकी 20 साल बेटी के साथ रिश्तेदारों ने मारपीट हुई। यह घटना बेटी की शादी तय करने को लेकर हुई, जिसमें आरोपियों (बड़े पापा, चाचा) ने लात-घूसों और डंडों से मारपीट की। तय शादी तोड़ने का दबाव बनाने का आरोप पीड़िता पार्वती कुशवाहा (20) ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी ग्राम इटोरी के ओमप्रकाश कुशवाहा से तय हुई है। परिवार के ही बड़े पापा रमेश कुशवाहा और राकेश कुशवाहा इस रिश्ते से नाखुश थे। वे लगातार पार्वती के पिता प्रेमलाल कुशवाहा पर शादी तोड़ने का दबाव बना रहे थे। जब प्रेमलाल कुशवाहा ने अपनी बात पर अटल रहते हुए शादी न तोड़ने का फैसला किया, तो आरोपी गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गए। पार्वती ने बताया कि जब वह और उसके पिता घर के बाहर खड़े थे, तभी आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। पिता को लात-घूसों से पीटा विरोध करने पर आरोपियों ने पिता को लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। जब बेटी पार्वती अपने पिता को बचाने बीच में आई, तो रमेश ने डंडे से उस पर हमला किया। यह हमला पार्वती की दाहिनी आंख के पास लगा, जिससे उसकी आंख सूज गई और गहरा नीला निशान पड़ गया। चीख-पुकार सुनकर पार्वती के भाई अशोक और मां लीला कुशवाहा बाहर आए, जिसके बाद मामला शांत हुआ। जाते-जाते आरोपियों ने परिवार को धमकी दी कि यदि उन्होंने वहीं शादी की तो उन्हें जान से खत्म कर दिया जाएगा। पुलिस ने दर्ज किया मामला पारिवारिक सलाह के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। पवई थाना पुलिस ने आरोपियों रमेश कुशवाहा और राकेश कुशवाहा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296A (गाली-गलौज), 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 351(2) (आपराधिक धमकी) और 3(5) (साझा मंशा) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहन विवेचना कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *