इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:ट्रक-कार हादसे में 3 की मौत, कोर्ट फीस पर मारपीट, युवती ने कॉलसेंटर कर्मचारी को चप्पल से पीटा

नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप रोज शाम 5 बजे एक ही जगह पर शहर की दिन भर की बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं। कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ… 1. ट्रक में घुसी कार, पूर्व मंत्री की बेटी समेत 3 की मौत इंदौर में तेज रफ्तार कार ट्रक में घुस गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा और कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आनंद कासलीवाल का बेटा प्रखर शामिल हैं। कार सवार एक युवती गंभीर घायल है। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर… 2. जिला न्यायालय में मारपीट, कोर्ट फीस को लेकर विवाद जिला न्यायालय परिसर में गुरुवार को एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने एक वकील सहित दो लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। पढ़ें पूरी खबर… 3. इंदौर के अफसरों पर गैरइरादतन हत्या के केस की याचिका भागीरथपुरा में दूषित पानी का खौफ अभी भी बरकरार है। इस दूषित पानी के कारण 20 लोग दुनिया छोड़कर चले गए। सैकड़ों लोग अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। गुरुवार को आईसीयू में 10 मरीज भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर… 4. अजय बनकर सलमान ने इंस्टाग्राम पर की दोस्ती तिलक नगर थाना क्षेत्र में नाम बदलकर दोस्ती करने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। 30 वर्षीय पीड़िता हिंदूवादी नेताओं के पास पहुंची और हरियाणा निवासी आरोपी को बहाने से इंदौर बुलाया गया। पढ़ें पूरी खबर… 5. डेढ़ माह के मासूम का अंगूठा कटा, नर्स सस्पेंड एमजीएम मेडिकल कॉलेज के न्यू चेस्ट वार्ड में नर्सिंग लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। यहां एडमिट डेढ़ माह के मासूम का इंट्राकेथ बदलते समय नर्सिंग ऑफिसर ने तेज और लापरवाही से कैंची चला दी, जिससे बच्चे का अंगूठा कटकर अलग हो गया और जमीन पर गिर पड़ा। पढ़ें पूरी खबर… 6. इंदौर में युवती ने कॉलसेंटर कर्मचारी को चप्पल से पीटा लसूड़िया क्षेत्र में गुरुवार को उस समय हंगामा हो गया, जब एक कॉल सेंटर में काम करने वाली युवती ने कथित तौर पर परेशान करने वाले युवक की सड़क पर चप्पलों से पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ सहित गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। 7. इंडिगो ने फिर निरस्त की चेन्नई उड़ान​​​​​​​ इंडिगो द्वारा उड़ानों को निरस्त किए जाने का सिलसिला लगातार जारी है। आज कंपनी ने इंदौर से चेन्नई के बीच संचालित होने वाली रात की उड़ान को निरस्त कर दिया है। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट (6ई-489/756) रात 9.50 बजे चेन्नई से इंदौर जाकर 10.20 बजे वापस चेन्नई जाती है। पढ़ें पूरी खबर 8. इंदौर में मतदाता सूची में 26,644 नाम जोड़ने के आवेदन मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के लिए चल रहे अभियान में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूरे शहर में 26644 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर 9. MP में घना कोहरा, भोपाल–इंदौर आने वाली दर्जनों ट्रेनें लेट प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर शुक्रवार को साफ तौर पर देखने को मिला। सुबह कोहरे की वजह से दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने वाली एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। ​​​​​​​पढ़ें पूरी खबर… 10. तीन बड़ी चोरी का खुलासा; मोबाइल टॉवर पार्ट्स, बिजली तार​​​​​​​ जब्त हीरानगर और लसूडिया थाना पुलिस ने चोरी के तीन अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मोबाइल टॉवर के महंगे पार्ट्स, लाखों रुपए के बिजली के तार और नकदी बरामद की है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *