सीवरेज चेंबर के कनेक्शन नही होने पर नाराज हुए कलेक्टर:बोले, लाईन डालने से पहले पूरा सर्वे क्यों नहीं किया?, कॉन्ट्रेक्ट फर्म से रिपोर्ट मांगी

कोटा कलेक्टर पीयूष समारिया ने शहर के बोरखेड़ा व बेंचमार्क टाउनशिप क्षेत्र में चल रहे सीवरेज कनेक्शन कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान कनेक्शन कम होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कॉन्ट्रेक्ट फर्म टेक्नो क्राफ्ट बेंचर्स प्राइवेट लि.से पूछा प्रॉपर्टी कनेक्शन के लिए जब इस इलाके में इतने घर नहीं बनें है,तो लाईन डालने से पहले पूरा सर्वे क्यों नहीं किया गया? कलेक्टर ने कॉन्ट्रेक्टर फर्म टेक्नो क्राफ्ट बेंचर्स प्राइवेट लि. को रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। दरअसल निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को बोरखेड़ा, काला तालाब, सोगरिया, जनकपुरी व भदाना में कुल 21 हजार 800 प्रॉपर्टी कनेक्शन के लक्ष्य मुकाबले सिर्फ 7 हजार कनेक्शन किए जाने की जानकारी मिली। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। कलेक्टर ने पूछा कि प्रॉपर्टी कनेक्शन के लिए इतने घर क्षेत्र में निर्मित नहीं है तो लाईन डालने से पहले पूरा सर्वे क्यों नहीं किया गया? सीवरेज लाईन डालने और चेम्बर लगने के बाद भी प्रॉपर्टी कनेक्शन नहीं करने पर कॉन्ट्रेक्टर फर्म टेक्नो क्राफ्ट बेंचर्स प्राइवेट लि. को रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। कलेक्टर समारिया ने संबंधित फर्म को प्रॉपर्टी कनेक्शन की स्पीड बढ़ाने व मल्टी स्टोरी को भी प्रॉपर्टी कनेक्शन के सर्वे में शामिल करने, क्षेत्र की टूटी हुई सड़कों की मरम्मत समय पर करने और सर्वे की रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *