भरतपुर ACB ने 50 हजार की रिश्वत लेते विद्युत विभाग के JEN और AEN को गिरफ्तार किया है। JEN को ACB की भनक लगी और वह स्कूटी से भागने लगा। करीब 3 किलोमीटर पीछा कर JEN को पकड़ा गया। वहीं AEN को आगरा जिले के किरावली से गिरफ्तार किया गया। परिवादी सरकार की योजना के तहत सोलर प्लांट लगाने का काम करता है। AEN और JEN 5 हजार रुपये हर फाइल पर डिमांड कर रहे थे ACB के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने बताया कि परिवादी सोलर इंस्टॉल करने का काम करता है। परिवादी ने कुछ सोलर इंस्टॉल किए थे। उसका मीटर शुरू होने के बाद सब्सिडी आना शुरू होती है। उसको अप्रूव करने के एवज में AEN और JEN 5 हजार रुपये प्रति फाइल की डिमांड कर रहे थे। इसका सत्यापन करवाया गया। 90 हजार में सौदा तय हुआ था जितनी भी पेंडिग फ़ाइल है उन्हें अप्रूव करने के लिए 90 हजार में सौदा तय हुआ। 50 हजार की रिश्वत लेते हुए विद्युत विभाग के JEN अभिषेक गुप्ता और AEN मोहित कटियार को पकड़ा है। रिश्वत लेने के लिए JEN ने परिवादी को अपने निवास बिग्रेडियर घासी राम कॉलोनी पर बुलाया था। जैसे ही JEN को ट्रेप की भनक लगी तभी JEN स्कूटी से अपने मकान से भागने लगा। JEN ACB की टीम ने लगातार पीछा किया। जिसके बाद 3 किलोमीटर पीछा कर JEN को पकड़ा गया। AEN को यूपी से पकड़ा परिवादी द्वारा सत्यापन के दौरान रिश्वत की डिमांड की गई थी। वह इस समय आगरा जिले के किरावली में था वहां से AEN मोहित कटियार को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। परिवादी केंद्र सरकार की योजना प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर प्लांट लगाते हैं।


