हरदा जिले के रहटगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर सौताड़ा गांव के पास उन्द्राकच्छ नहर में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए टिमरनी भिजवाया। रहटगांव थाना प्रभारी मनोज दुबे ने बताया कि उन्द्राकच्छ और सौताड़ा के बीच बड़ी नहर में शव मिलने की जानकारी मिली थी। मृतक की पहचान अमरसिंह पिता सुमेरसिंह उइके (52) निवासी ग्राम कासखेड़ी, थाना सिवनी मालवा के रूप में हुई है। अमरसिंह 3 दिसंबर से लापता थे और नहर विभाग में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथमदृष्टया बुजुर्ग की मौत डूबने से हुई प्रतीत हो रही है।


