इंदौर में हादसे से पहले 130-140किमी थी कार की रफ्तार:घटना के तुरंत बाद का वीडियो सामने आया, 6 एयरबैग खुलने पर भी नहीं बची पूर्व मंत्री की बेटी

इंदौर में शुक्रवार अलसुबह हुए भीषण सड़क हादसे में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा और कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे प्रखर सहित उसके एक साथी की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार के बॉडी पार्ट्स घटनास्थल से 20 से 25 मीटर दूर तक बिखर गए। दुर्घटना रालामंडल और तेजाजी नगर के बीच हुई। हादसे के तुरंत बाद का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस मौके पर पहुंचकर कार से मृतकों को बाहर निकालते हुए दिखाई दे रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना सुबह करीब 5:15 से 5:30 बजे के बीच हुई, उस समय कार की रफ्तार 130 से 140 किमी प्रति घंटा बताई जा रही है। कार में सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसका निजी अस्पताल में इलाज जारी है। फ्लॉयओवर से तेज रफ्तार में आई थी कार प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार फ्लॉयओवर से तेज रफ्तार में आ रही थी और आगे चल रहे डंपर में अनियंत्रित होकर जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे की सीट पर बैठी प्रेरणा बच्चन विंडशील्ड से बाहर निकलकर बोनट पर जा गिरी। पुलिस के अनुसार कार प्रखर चला रहा था, उसके पास वाली सीट पर मानसंधु बैठा था, जबकि दोनों युवतियां पीछे की सीट पर थीं। इस दिन प्रखर का जन्मदिन था और चारों कोको फार्म में पार्टी मनाकर इंदौर लौट रहे थे। सभी शराब के नशे में थे, इसी कारण कार बेकाबू होकर डंपर से टकरा गई। हादसे में प्रेरणा बच्चन, प्रखर और मानसंधु की मौके पर ही मौत हो गई। रात 1 से 1.15 के बीच निकले प्रखर, प्रेरणा, मानसंधु और अनुष्का चारों ही प्रखर का जन्मदिन मनाने के लिए घर से निकले थे। कोको फ़ार्म से मिली जानकारी के अनुसार चारों रात करीब 1 बजे से 1.15 बजे के बीच भोजन करने के बाद कार से वहां से रवाना हो गए थे। कोको फ़ार्म से यह भी जानकारी सामने आई है कि चारों ने रात में बोहो फ़ार्म में स्टे किया था, हालांकि बोहो फ़ार्म प्रबंधन का कहना है कि वे उनके यहां नहीं पहुंचे। सूत्रों के अनुसार चारों ने रात में कहीं नाइट स्टे किया और सुबह घूमने निकले थे। इसके बाद घर लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया। कार में मिली महंगी शराब डीसीपी कृष्ण लाल चंदानी ने बताया कि ग्रे रंग की नेक्सन कार (MP 13 ZS 8994) में प्रेरणा बच्चन (26), प्रखर कासलीवाल (25), मानसंधु (26) और अनुष्का राठी सवार थे। हादसे के दौरान कार की पिछली सीट से जॉनी वॉकर ब्रांड की शराब की तीन खाली बोतलें बरामद की गईं। इसके अलावा कार के अंदर एक शराब का गिलास भी मिला, जिस पर “हैप्पी बर्थडे प्रखर” लिखा हुआ था। 6 एयरबैग खुले, फिर भी नहीं बची जान हादसे के समय कार के सभी छह एयरबैग खुल गए थे, इसके बावजूद तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अनुष्का इसलिए बच गई, क्योंकि वह पीछे लेफ्ट साइड में बैठी थी और टक्कर राइट साइड से हुई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में पीछे लगा CNG मीटर बॉक्स का कवर करीब 15 मीटर दूर जा गिरा। वहीं कार का स्टीयरिंग उखड़कर पैसेंजर साइड में जा फेंका गया। कार के रूफ रेल्स और सनरूफ खोलने का इलेक्ट्रिक पैनल तक बाहर निकल आया। एमपीपीएससी की तैयारी कर रही थी प्रेरणा हादसे में जान गंवाने वाली प्रेरणा बच्चन ने मुंबई से एमबीए किया है, वह इंदौर में रहकर MPPSC की तैयारी कर रही थी। वहीं प्रखर कसलीवाल ने एमबीए किया है। परिवार का मेडिकल स्टोर का बिजनेस है, जिसे वह संभाल रहा था। मानसंधु और उसके भाई का ट्रांसपोर्ट का काम हैं। नेक्सोन को मिली है 5 स्टार रेटिंग कॉम्पेक्ट एसयूवी नेक्सॉन भारत की पहली ऐसी कार है जिसे 5 स्टार की रेटिंग मिली थी। सेफ्टी रेटिंग देने वाली संस्था ग्लोबल एनसीएपी द्वारा यह रेटिंग दी थी। यानी यह भारत की सबसे सुरक्षित कार है। यह खबर भी पढ़ें… ट्रक में घुसी कार…पूर्व मंत्री की बेटी समेत तीन मौत इंदौर में तेज रफ्तार कार ट्रक में घुस गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा और कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आनंद कासलीवाल का बेटा प्रखर शामिल हैं। कार सवार एक युवती गंभीर घायल है। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *