गुवाहाटी में शानदार और सफल शुरुआत के बाद मशहूर गायक सोनू निगम अपना बहुप्रतीक्षित लाइव कॉन्सर्ट टूर ‘दीवाना तेरा’ लेकर 18 जनवरी को जयपुर आ रहे हैं। यह कॉन्सर्ट जी स्टूडियोज, सीतापुरा, जयपुर में आयोजित किया जाएगा। जयपुर के बाद इस टूर के तहत इंदौर और लखनऊ में भी लाइव कॉन्सर्ट आयोजित किए जाएंगे। अपनी रोमांटिक, भावनात्मक और सदाबहार आवाज के लिए पहचाने जाने वाले सोनू निगम का जयपुर कॉन्सर्ट दर्शकों के लिए एक यादगार संगीतमय शाम साबित होने वाला है। इस लाइव शो में सोनू निगम अपने करियर के सुपरहिट क्लासिक्स के साथ-साथ नए और लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देंगे, जो हर उम्र के संगीत प्रेमियों को जोड़ते हैं। यह शो सोनू निगम के लाइव ऑडियंस के साथ उनके गहरे जुड़ाव का उत्सव यह कॉन्सर्ट फीवर लाइव की ओर से क्यूरेट और प्रोड्यूस किया गया है, जबकि जयपुर संस्करण के लिए को-प्रोड्यूसर कोग्निवेरा सहयोग कर रहा है। यह शो सोनू निगम के दशकों लंबे शानदार संगीत सफर और लाइव ऑडियंस के साथ उनके गहरे जुड़ाव का उत्सव है। ‘दीवाना तेरा’ सिर्फ एक कॉन्सर्ट नहीं, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा फीवर नेटवर्क के सीईओ रमेश मेनन ने कहा कि ‘दीवाना तेरा’ सिर्फ एक कॉन्सर्ट नहीं, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा है। गुवाहाटी में दर्शकों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद हम इस टूर को जयपुर, इंदौर और लखनऊ तक ले जाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। जयपुर में को-प्रोड्यूसर कोग्निवेरा के साथ मिलकर हमारा उद्देश्य दर्शकों को ऐसा लाइव म्यूज़िक अनुभव देना है, जो लंबे समय तक उनकी यादों में बना रहे। जयपुर में होने वाला यह कॉन्सर्ट राजस्थान और आसपास के राज्यों से आने वाले संगीत प्रेमियों के बीच इस सीजन के सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित लाइव म्यूज़िक इवेंट्स में गिना जा रहा है। दीवाना तेरा बाय सोनू निगम- जयपुर के टिकट डिस्ट्रिक्ट बाय जोमेटो पर उपलब्ध हैं।


