छज्जा-गिरने से छात्र की मौत…प्रशासन की समझाइश के बाद अंतिम-संस्कार:बलरामपुर में लापरवाही पर हेडमास्टर निलंबित, सरपंच-सचिव पर FIR

बलरामपुर जिले के शारदापुर गांव में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का छज्जा गिरने से कक्षा छठवीं के छात्र अशोक की मौत हो गई। प्रशासन की समझाइश के बाद परिजनों ने घटना के दूसरे दिन अशोक का अंतिम संस्कार किया। अंतिम संस्कार में सैकड़ों ग्रामीण और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब भोजन के दौरान अशोक खेलते हुए स्कूल परिसर में स्थित निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के पास पहुंच गया। इसी दौरान अचानक भवन का छज्जा गिर गया, जिसकी चपेट में आने से अशोक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही गांव में कोहराम मच गया। तीन शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस भी मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। प्राथमिक जांच में लापरवाही पाए जाने पर स्कूल की प्रधान पाठक ममता गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विद्यालय में पदस्थ तीन शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सरपंच और सचिव के खिलाफ एफआईआर इसके अलावा, घटिया निर्माण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप में गांव के सरपंच और ग्राम सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। हालांकि, परिजन और ग्रामीण प्रशासनिक कार्रवाई से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा में गंभीर लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार शिक्षकों के खिलाफ आपराधिक मामला क्यों नहीं दर्ज किया गया। परिसर में बने कई शौचालय लंबे समय से बंद ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय परिसर में बने कई शौचालय लंबे समय से बंद थे। यदि वे खुले होते तो संभवतः यह हादसा टल सकता था। घटना के बाद आनन-फानन में शौचालयों की सफाई कर उन्हें खोल दिया गया, जिससे ग्रामीणों में और नाराजगी है। ग्रामीणों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *