कोटा में 12 जनवरी को युवा संबल मेला:युवाओं को ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू व चयन की व्यवस्था होगी,13 योजनाओं में ट्रेनिंग,लोन के अवसर मिलेंगे

युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने के उद्देश्य से कोटा में 12 जनवरी को “युवा संबल” मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन दशहरा मैदान में सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक किया जाएगा। इस मेले के जरिए युवाओं को एक ही मंच पर रोजगार, अप्रेंटिसशिप, इंटर्नशिप, कौशल प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार से जुड़े अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। मेले में राज्य से बाहर के विभिन्न निजी नियोजकों की सहभागिता रहेगी। युवाओं को ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू एवं प्राथमिक चयन के अवसर भी मिलेंगे। आयोजन के मध्यनजर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित कोटा दौरे को लेकर कलेक्टर ने 10 व 11 जनवरी को सभी सरकारी ऑफिस खुले रखने के आदेश जारी किए है। तैयारियों की समीक्षा की
युवा संबल मेले की तैयारियों को लेकर कलेक्टर पीयूष समारिया ने नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, कोटा विश्वविद्यालय, राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, आईटीआई एवं कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। ओर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में अधिक से अधिक युवाओं को मेले से जोड़ने, संस्थानों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मेले ग्राउंड का निरीक्षण किया
बैठक के बाद कलेक्टर ने कलक्टर संबंधित विभागों की टीम के साथ दशहरा मैदान स्थित मेला परिसर का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने स्टॉल्स की ले-आउट व्यवस्था, पंजीकरण के लिए क्यूआर कोड स्कैनिंग व्यवस्था, हेल्पडेस्क, बैठक एवं प्रतीक्षा व्यवस्था, पार्किंग प्लान, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा प्रबंधों का देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) कृष्णा शुक्ला, केडीए सचिव मुकेश चौधरी, नगर निगम से उपायुक्त एच.एस. ढिल्लन एवं जवाहर जैन, रोजगार कार्यालय से उपनिदेशक मनोज पाठक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से संयुक्त निदेशक सविता कृष्णा, अग्रणी जिला प्रबंधक दिलीप कौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। रोजगार विभाग के उप निदेशक मनोज कुमार पाठक ने बताया कि मेले में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पीएम स्वनिधि योजना, निर्माण श्रमिकों से संबंधित योजनाएं, मुख्यमंत्री युवा संबल योजना, आरसेटी, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना, आरएसएलडीसी सक्षम योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना तथा डॉ. भीमराव अम्बेडकर दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना सहित कुल 13 योजनाओं के अंतर्गत युवाओं को प्रशिक्षण, रोजगार, ऋण सुविधा एवं उद्यम स्थापना के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। युवा मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन कर लगभग एक मिनट में ही अपनी जॉब एप्लीकेशन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे। मेले में ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू एवं प्राथमिक चयन की व्यवस्था रहेगी। पंजीयन, जॉब प्रोफाइल मैपिंग, अप्रेंटिसशिप चयन, ऋण परामर्श एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। बैंक अधिकारियों एवं विशेषज्ञों द्वारा वित्तीय प्रबंधन एवं विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *