चाकू घोंपकर युवक की हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार:बाइक चोरी को लेकर रंजिश रखे हुए थे; कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा

टोंक में जिला स्पेशल टीम ने गत दिनों कोतवाली थाना क्षेत्र के काली पलटन क्षेत्र में युवक की हुई हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को 11 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर सौंपा है। जिला स्पेशल टीम प्रभारी ओमप्रकाश एवं कोतवाली थानाधिकारी भंवर लाल वैष्णव ने बताया कि 6 जनवरी को मृतक का भाई फरियादी जिनत पुत्र अमजद अली निवासी बछेरों का घेर काली पलटन ने थाने में रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया था कि 6 जनवरी की शाम को मेरा भाई सोहेल उर्फ सोनू घर पर खाना खा रहा था, उसी समय दिलशाद उर्फ शाबू आया तथा बाहर से किवाड़ बजाकर सोनू को आवाज लगाकर बाहर बुलाया। जब सोनू उनकी आवाज सुनकर बाहर गया तो दिलशाद और फईम ने मेरे भाई पर चाकू से वार किए, चिल्लाने की आवाज सुनकर मैं और पड़ोसियों ने बाहर जाकर देखा तो मेरे भाई के सीने में बायी तरफ चाकू का घाव था, उसमें से खून बह रहा था। इसके बाद आरोपी दिलशाद व फईम मोटर साईकिल से भाग गये, फिर पड़ोसियों की मदद से घायल भाई सआदत अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसे जयपुर रेफर कर दिया, जिसकी रास्ते में मौत हो गई। दिलशाद व फईम मेरे भाई से आपसी मामले को लेकर रंजिश रखते थे, उसी रंजिश को लेकर दोनों आरोपियों ने चाकू मारकर मेरे भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शहर में विभिन्न जगह लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देख, अन्य तकनीकी साधनों की सहायता लेकर व परम्परागत पुलिस तरीकों से आरोपियों की तलाश की। इस बीच पुलिस ने आरोपी दिलशाद उर्फ खांबू पुत्र रईस खां (23) अब्बासी निवासी कुम्हारों की चौकी काली पलटन एवं फहीम पुत्र फरीद (25) निवासी कच्ची बस्ती धन्ना तलाई थाना कोतवाली टोंक को हनुमान नगर (जहाजपुर) जिला भीलवाड़ा से गिरफ्तार किया गया । फिर यहां कोर्ट में पेश किया के 11 जनवरी तक रिमांड पर लिया। बाइक चोरी के शक में थी रंजिश कोतवाल भंवरलाल वैष्णव ने बताया कि आरोपी फईम की लगभग 5 महीने पूर्व बाइक चोरी हो गई थी, आरोपी फईम को यह आशंका थी कि उसकी बाइक मृतक सोहेल उर्फ सोनू ने चुराई है। इसी बात को लेकर दोनों में 4-5 माह से आपस में कहासुनी व रंजिश चल रही थी। इसी को लेकर 6 जनवरी को सोनू का मर्डर किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *