3 महीने में दूसरी बार राजस्थान पहुंचे अमित शाह:जयपुर में 10 हजार नव चयनित पुलिस कॉन्स्टेबल को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र; RPA में होगा राज्य स्तरीय समारोह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 3 महीने में दूसरी बार राजस्थान के दौरे पर आए हैं। शाह का आज जयपुर आने का कार्यक्रम है। शाह राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) में हाल ही में चयनित हुए 10 हजार पुलिस कॉन्स्टेबल को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। अपने दौरे के दौरान शाह सरकार और संगठन के कामकाज और आगामी योजनाओं पर सीएम भजनलाल और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ चर्चा भी कर सकते हैं। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वितरित होंगे नियुक्ति पत्र अमित शाह के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। कार्यक्रम से एक दिन पहले डीजीपी राजीव शर्मा ने प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिला और बटालियन में चयनित पुलिस कॉन्स्टेबलों को जयपुर लाने के निर्देश दिए हैं। सभी नव नियुक्ति कॉन्स्टेबल राजस्थान पुलिस के ट्रैक सूट में समारोह में मौजूद रहेंगे। राज्य स्तरीय समारोह में अमित शाह सांकेतिक रूप से टॉपर्स को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र वितरति करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, गृह राज्यमंत्री जवाहर बेढ़म सहित अन्य मंत्री, सीएस वी श्रीनिवास, डीजीपी राजीव शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे। गृहमंत्री के 10 जनवरी के कार्यक्रम तीन महीने में दूसरी बार जयपुर आ रहे शाह इससे पहले अमित शाह 13 अक्टूबर 2025 को जयपुर आए थे। यहां शाह ने जयपुर एग्जिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में तीन नए आपराधिक कानूनों पर लगी राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था। वहीं साल 2025 में यह शाह का चौथा राजस्थान दौरा था। इससे पहले शाह ने 21 सितंबर को जोधपुर में रामराज नगर चोखा में पारसमल बोहरा स्मृति महाविद्यालय भवन का शिलान्यास किया था। 17 जुलाई को जयपुर में सहकार सम्मेलन और 6 अप्रेल को शाह ने कोटपूतली के पावटा में आमसभा को भी संबोधित किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *