घर में घुसा तेंदुआ 9 घंटे बाद पकड़ा गया:प्रयागराज में किसान ने कमरे में बंद किया; लोगों को देखकर गुर्राता रहा

प्रयागराज में एक घर में तेंदुआ घुस गया। करीब 9 घंटे तक वह घर में ही घुसा रहा। इस दौरान खिड़की से देख रहे लोगों पर तेंदुआ गुर्राता रहा। इसी बीच कानपुर से आई डॉक्टरों की टीम घर में घुसी। फिर काफी मशक्कत के बाद तेंदुए को ट्रेंकुलाइज किया गया। इस बीच, वन विभाग और 4 थानों की फोर्स मौके पर मौजूद रही। वन विभाग ने घर के चारों तरफ जाल बिछा दिया। गांववालों की भी भीड़ लग गई। एहतियातन इलाके की घेराबंदी की गई। पुलिस, वन विभाग और जिला प्रशासन के करीब 150 कर्मचारी-अफसर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे। मामला झूंसी थाना क्षेत्र के छिबैया गांव का है। दरअसल, गुरुवार सुबह तेंदुआ गांव के पास एक तालाब के पास था। वहां कुछ लोगों ने उसे देखा। उसके बाद गांव के लोग जुट गए। इसी दौरान किसी ने तेंदुए को पत्थर मार दिया। इसके बाद तेंदुआ गुर्राते हुए भीड़ की तरफ मुड़ा, तो लोग जान बचाकर भागने लगे। तेंदुआ गांव की ओर भागा और चंद्रशेखर सिंह के घर में घुस गया। घर में चंद्रशेखर, 2 महिलाएं और 2 बच्चे थे। चंद्रशेखर सिंह ने बताया- मैंने किसी तरह अपने परिवार के सभी लोगों को घर से बाहर निकाला। इसके बाद तेंदुए को एक कमरे में बंद कर दिया। 4 तस्वीरें देखिए… खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *