बड़वानी में ₹16 करोड़ की पेयजल परियोजना का भूमि पूजन:राज्यसभा सांसद सोलंकी बोले- अमृत 2.0 योजना से सुधरेगी शहर की जल आपूर्ति व्यवस्था

बड़वानी शहर की पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अमृत 2.0 योजना के तहत ₹16 करोड़ की बड़ी पेयजल परियोजना का भूमि पूजन कुक्षी बायपास पर किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, नगर पालिका के अधिकारी और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। हर घर तक शुद्ध पानी पहुंचाने का लक्ष्य भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने कहा कि अमृत 2.0 योजना छोटे और मध्यम शहरों के लिए बहुत लाभकारी साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि बड़वानी शहर के नागरिकों को रोजाना शुद्ध और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। कई सालों तक मिलेगा जल संकट से राहत सांसद सोलंकी ने बताया कि ₹16 करोड़ की यह परियोजना पूरी होने के बाद आने वाले कई वर्षों तक शहर को जल संकट से राहत मिलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकास कार्यों के लगातार आगे बढ़ने की बात कही। नई पाइपलाइन और चार पानी की टंकियां बनेंगी नगर पालिका अध्यक्ष ने जानकारी दी कि इस योजना के तहत शहर में नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी और चार नई पानी की टंकियों का निर्माण किया जाएगा। इससे जल वितरण व्यवस्था मजबूत और आधुनिक बनेगी। नपा अध्यक्ष बाेले- लंबे समय की मांग होगी पूरी नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि परियोजना पूरी होने के बाद हर घर तक रोजाना बिना रुकावट पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि यह नगरवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जो अब पूरी होने जा रही है। कार्यक्रम के अंत में नगरवासियों ने काम शुरू होने पर संतोष जताया और उम्मीद व्यक्त की कि तय समय में परियोजना पूरी कर बड़वानी को स्थायी पेयजल सुविधा मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *