पिछले एक सप्ताह से बिना परीक्षा नियंत्रक के चल रहे रांची विवि को शुक्रवार को परीक्षा नियंत्रक मिल गया। वर्तमान परीक्षा नियंत्रक को 6 माह का एक्सटेंशन मिल गया है। रांची विवि प्रशासन द्वारा की गई देरी के कारण राजभवन को संबंधित आदेश जारी करने में देरी हुई। आरयू में प्रति कुलपति का पद पिछले ढाई वर्षों से खाली है, जबकि प्रभारी कुल सचिव डॉ गुरु चरण साहू का कार्यकाल 16 जनवरी को समाप्त हो रहा है। इससे पहले ही राजभवन द्वारा उन्हें एक साल का एक्सटेंशन प्रदान कर दिया गया है। वे 6 फरवरी में 60 साल के हो जाएंगे। रेगुलेशन के अनुसार 60 साल से अधिक उम्र के बाद रजिस्ट्रार नहीं बन सकते हैं। इससे पहले डॉ मुकुंद मेहता, डॉ विनोद नारायण को 60 पूरा होने के कारण रजिस्ट्रार पद छोड़ना पड़ा था। रेगुलेशन के हिसाब से डॉ गुरुचरण सिर्फ 21 दिन प्रभारी रजिस्ट्रार रह पाएंगे। स्थायी नियुक्ति को लेकर आंदोलन
छात्र आजसू के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि अगर 15 जनवरी तक रांची विविि में कुलपति, प्रति कुलपति और परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति नहीं होती है तो विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ देंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।


