गढ़वा | शुक्रवार को नालसा के द्वारा संचालित नो टू ड्रग्स कार्यक्रम के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष मनोज प्रसाद एवं सचिव निभा रंजना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की आठ सदस्यों की पीएलवी टीम के द्वारा गढ़वा प्रखंड के सहिजना स्थित कौशल विकास केंद्र में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा के पीएलवी उमा शंकर द्विवेदी, अरविंद तिवारी, सुधीर चौबे, रविन्द्र पाठक, दीपक कुमार रवि, अजीत उरांव, संगीता सिन्हा, तृप्ता भानु उपस्थित थे।


