भास्कर न्यूज | अमृतसर रेलवे कॉलोनी बी-ब्लॉक स्थित गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब (दमदमी टकसाल) में श्री अखंड पाठ साहिब का शुभारंभ किया गया। सोसायटी के प्रधान जसवंत सिंह, चेयरमैन डॉ. इंद्रपाल सिंह पसरीचा और बाबा निरवैर सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित यह धार्मिक समागम श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में शुरू हुआ। पाठ आरंभ होने से पूर्व, सोसायटी के सदस्यों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगमन पर 50 किलो फूलों की वर्षा की। बोले सो निहाल के जयकारों के बीच महाराज के पावन स्वरूप को फूलों से सजे सुंदर मंच पर सुशोभित किया गया। गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी ने वाहेगुरु के चरणों में अरदास की, जिसके बाद पाठ की शुरुआत हुई। यह श्री अखंड पाठ साहिब मुख्य रूप से चेयरमैन डॉ. पसरीचा और प्रितपाल सिंह की ओर से करवाया जा रहा है। मौके पर महासचिव सतनाम सिंह, कन्वीनर कुलविंदर सिंह बंटी, हरचरण सिंह, दविंदर सिंह काका, दलबीर सिंह कैशियर, असिस्टेंट कैशियर किरण कुमार, कश्मीर सिंह, मनिंदर सिंह, प्रभ दयाल सिंह, राकेश कुमार, प्रिंसपाल भगत, पवन कुमार, गगन मास्टर, जसबीर सिंह नीटू, गुरशन सिंह मठारू, अजीत सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। सोसायटी के प्रधान ने बताया कि 11 जनवरी को श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब, ज्ञानी गुरबचन सिंह, एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी, भगवंत सिंह सियालका, बीबी किरणजोत कौर, बावा सिंह गुमानपुरा, सांसद गुरजीत सिंह औजला, पूर्व उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी, मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया, तरुणबीर कैंडी समेत कई नेताजन वाहेगुरु का आशीर्वाद लेने पहुंचेंगे।


