खालसा कॉलेज फॉर वुमन के एनएसएस विभाग ने लगाया 7 दिवसीय कैंप

भास्कर न्यूज | अमृतसर खालसा कालेज फॉर वुमन के एनएसएस विभाग की तरफ से 7 दिवसीय कैंप लगाया गया। कैंप का उद्घाटन खालसा यूनिवर्सिटी की एकेडमिक डीन डॉ. सुरिंदर कौर ने किया। इस दौरान वॉलंटियर्स को कैंप के मकसद और समाज के प्रति उनकी ड्यूटी और जिम्मेदारी के बारे में बताया गया और समाज भलाई के लिए उनके कमिटमेंट की शपथ दिलाई गई। डा. सुरिंदर कौर ने बताया कि कैंप के दौरान वालंटियर्स ने गांव कोट खालसा में सफाई अभियान में हिस्सा लिया और गांव में एनवायर्नमेंट के बारे में अवेयरनेस फैलाने के लिए पौधे भी लगाए। उन्होंने बताया कि इस दौरान वालंटियर्स ने गांव के गुरुद्वारा साहिब में सेवा की। इसके अलावा वॉलंटियर्स ने सिख हिस्ट्री रिसर्च सेंटर का भी दौरा किया, जहां इंचार्ज हरदेव सिंह ने उन्हें सिख हिस्ट्री के बारे में जागरूक किया, जिसके बाद उन्होंने सिख हिस्ट्री से जुड़ी दुर्लभ खरड़े व कीमती चीजें भी देखीं। उन्होंने बताया कि इस 7 दिन के कैंप के दौरान वॉलंटियर्स ने छोटे साहिबजादों की शहादत को समर्पित दूध का लंगर भी लगाया। कैंप के आखिरी दिन वॉलंटियर्स ने अपने अनुभव शेयर किए और भविष्य में समाज सेवा से जुड़े रहने की कसम खाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *