श्री दरबार साहिब में भेंट की स्विफ्ट कार

अमृतसर| गुरुघर की श्रद्धालु माता पूरन कौर के पारिवारिक सदस्यों ने शुक्रवार को श्री हरमंदर साहिब में एक स्विफ्ट कार भेंट की। परिवार ने स्विफ्ट कार की चाबियां शिरोमणि कमेटी के सचिव प्रताप सिंह और श्री दरबार साहिब के मैनेजर भगवंत सिंह धंगेड़ा को सौंपीं। इस मौके पर शिरोमणि कमेटी के सचिव प्रताप सिंह और मैनेजर भगवंत सिंह ने संयुक्त तौर से कहा कि बड़ी संख्या में भक्त हर दिन सचखंड श्री हरमंदर साहिब में माथा टेकने और गुरु घर की सेवा में अपना योगदान डालने पहुंचते हैं। इसी के तहत आज अमृतसर जिले की तहसील अजनाला के गांव मुकाम से माता पूरन कौर और उनके पारिवारिक सदस्यों ने वाहेगुरु का शुकराना करते हुए एक स्विफ्ट कार भेंट की है। इस मौके पर शिरोमणि कमेटी की तरफ से प्रताप सिंह और मैनेजर सरदार भगवंत सिंह ने श्रद्धालु परिवार को गुरु बख्शीश प्राप्त सिरोपा देकर सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *