अमृतसर | 328 पावन स्वरूपों के गायब होने का मामले में काबू एसजीपीसी के पूर्व सहायक कवलजीत सिंह को 5 दिन का रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने शुक्रवार शाम कोर्ट में पेश किया। अदालत ने दोबारा 3 दिन के रिमांड पर भेज दिया। इसी मामले में पकड़े गए पूर्व सीए सतिंदर सिंह कोहली को 2 दिन पहले कोर्ट में पेश कर 5 दिन रिमांड लिया था। गौर हो कि मामले में 7 दिसंबर को एसजीपीसी 16 पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ थाना सी-डिवीजन में एफआईआर दर्ज की गई। अभी तक 2 आरोपियों की ही गिरफ्तारी हुई है जबकि बाकी फरार चल रहे हैं। मामले में एसआईटी ने जांच तेज कर दी है।


