चाइना डोर से बचाव को टू-व्हीलरों पर लगाए सेफ्टी एंगल

अमृतसर| चाइनीज डोर से हो रहे जानलेवा हादसों पर रोक लगाने के लिए एनजीओ और कमिश्नरेट पुलिस ने एक सराहनीय पहल की है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह आईपीएस के निर्देशों पर शुक्रवार को लौरेंस चौक में दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए एनजीओ के सहयोग से टू-व्हीलरों पर सेफ्टी एंगल लगाए गए। इसका उद्देश्य चाइनीज डोर से गला कटने जैसी गंभीर घटनाओं को रोकना है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि चाइनीज डोर पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *