गिद्दा-भंगड़ा डाल मनाई लोहड़ी बच्चों ने मनोरंजक खेल भी खेले

भास्कर न्यूज | जालंधर पुष्पा गुजराल नारी निकेतन में गिद्दा और भंगड़ा डालकर लोहड़ी मनाई गई। इस मौके पर नारी निकेतन से शादी करके विदा हुईं राजबीर, अमृत वीणा, रेनू, कुसुम, जसप्रीत प्रांची, प्रियंका, बिंदिया, प्रीति और ममता ने अपने परिवार के साथ शिरकत की। समारोह में नारी निकेतन ट्रस्ट की ट्रस्टी नीना सोधी, सीमा चोपड़ा और सीईओ नविता जोशी ने स्टाफ और बच्चों को लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदर कुमार गुजराल के माता-पिता स्व. पुष्पा गुजराल और अवतार नारायण गुजराल द्वारा स्थापित नारी निकेतन ट्रस्ट, अध्यक्ष नरेश गुजराल के नेतृत्व में निरंतर प्रगति कर रहा है। इसमें बिना किसी भेदभाव के बेसहारा लड़कियों की परवरिश की जाती है और उन्हें पढ़ा-लिखाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए विशेष प्रयास किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि हम सबको अपनी बेटियों के साथ लोहड़ी मनानी चाहिए। सीईओ नविता जोशी ने बताया कि नारी निकेतन में रहने वाले सभी बच्चों को घर जैसा वातावरण दिया जाता है, ताकि वे स्वयं को समाज से अलग न समझें। समारोह के दौरान बच्चों ने गिद्दा और भंगड़ा समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के खेल भी खिलाए गए। इस अवसर पर लोहड़ी की धूनी जलाई गई और बच्चों ने लोहड़ी के गीत गाकर कार्यक्रम का आनंद लिया। समारोह के दौरान बच्चों को मूंगफली, रेवड़ियां, मिठाइयां और तोहफे वितरित किए गए। इस मौके पर रानी भगत, अंजू बाला, राजविंदर कौर समेत अन्य मौजूद रहे। इस मौके पर सभी सदस्यों ने एकदूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं और बच्चियों की उन्नति और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *