जालंधर| पूजनीय सद्गुरु महाब्रह्मर्षि कुमार स्वामी द्वारा स्थापित और संचालित श्री लक्ष्मी नारायण धाम में 11 जनवरी को मेडिकल कैंप लगाया जाएगा। प्रबंधकों ने बताया कि कैंप सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक मेडिकल कैंप चलेगा। इसमें जरूरतमंद लोगों के यूटीआई (मूत्र संक्रमण) की जांच, महिला जननांग संबंधी समस्याओं की जांच, फेफड़ों की जांच समेत शुगर टेस्ट, एनसीवी (नसों की जांच का टेस्ट) निःशुल्क किए जाएंगे। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएंगी।


