गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरु साहिब का संघर्षमयी जीवन बताया

भास्कर न्यूज | जालंधर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ईश्वर नगर में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। अमृत वेले सजाए गए दीवान में श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग डाले गए। इसके बाद भाई गुरप्रीत सिंह के रागी जत्थे ने रसपूर्ण कीर्तन से संगत को निहाल किया। कथावाचक भाई मनदीप सिंह ने गुरमत विचारों से संगत को गुरु साहिब के संघर्षमयी जीवन और मानवता की सेवा के लिए किए गए परोपकारी कार्यों की जानकारी प्रदान की। प्रधान सतनाम सिंह, चेयरमैन गुरबचन सिंह अरोड़ा और सचिव महिंदर सिंह अनेजा ने जत्थों का स्वागत किया। समापन के बाद गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। इसी तरह रात के दीवान भी सजाए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *