साहू संघ के शपथ ग्रहण में ​डिप्टी सीएम होंगे शामिल

महासमुंद| जिला साहू संघ महासमुंद की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आज 10 जनवरी को महासमुंद के कर्मा सदन में भव्य रूप से आयोजित होगा। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल होंगे। समारोह के दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ढालूराम साहू, उपाध्यक्ष देवेश साहू, उपाध्यक्ष चंद्रिका साहू, संगठन सचिव राजेश साहू एवं नेहा साहू को प्रदेश अध्यक्ष नीरेंद्र साहू पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस अवसर पर अतिथियों ने संगठन की भावी कार्ययोजना, समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक उत्थान व संगठनात्मक मजबूती पर मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इसी मंच पर तहसील साहू संघ महासमुंद का भी शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें नव निर्वाचित तहसील अध्यक्ष ललित साहू अपनी कार्यकारिणी के साथ शपथ लेंगे। कार्यक्रम को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है। आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और अतिथियों के स्वागत व व्यवस्था के लिए अलग-अलग समितियां गठित की गई हैं। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ढालूराम साहू ने जिले भर के साहू समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। इस मौके पर प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष नीरेंद्र साहू, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, पूर्व सांसद व राज्य भंडार गृह निगम अध्यक्ष चंदूलाल साहू मौजूद रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *