घोड़ारी| शासकीय उचित मूल्य दुकान घोड़ारी में छत्तीसगढ़ रजत जयंती चावल उत्सव काय्रक्रम गुरुवार को आयोजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को राशन वितरण किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जनपद सदस्य विजयलक्ष्मी अजय जांगड़े, सहकारी समिति अध्यक्ष योगेश पटेल, समिति प्रबंधक पुरानिक साहू, सेल्समेन राधेश्याम जागड़े, सरपंच प्रतिनिधि सुधीर बंजारे सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे।


