महासमुंद| महासमुंद नगर के गुडरूपारा स्थित शासकीय कर्मचारियों के आवास जर्जर हो चुके हैं। जिन आवासों में कोई नहीं रहते वहां के दरवाजे और खिड़की जैसे कीमती सामानों की चोरी हो चुके हैं। सारे आवास पीडब्ल्यूडी विभाग के संरक्षण में हैं। आवास में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। नशाखोरी और जुआ की भी शिकायत मोहल्ले वासी कर चुके हैं। विभाग के जिम्मेदारों ने इसे ऐसे ही छोड़ दिया है।


