पलारी |ग्राम बोरवाय में नारी शक्ति एकता समिति एवं ग्रामवासियों के सहयोग से 10 से 17 जनवरी तक संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान सप्ताह यज्ञ का आयोजन किया गया है। कथा व्यास राधेप्रिया होगी। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। प्रथम दिवस कलश यात्रा, वेदी पूजन एवं स्थापना, गोकर्ण कथा, द्वितीय दिवस श्रीमद्भागवत महापुराण रचना, शुकदेव जन्म, परीक्षित जन्म, सृष्टि रचना, तृतीय दिवस ध्रुव चरित्र, भरत चरित्र, प्रहलाद चरित्र, चतुर्थ दिवस समुद्र मंथन, वामन अवतार, श्रीराम जन्म, श्रीकृष्ण जन्म, पंचम दिवस बाल लीलाएं, गोवर्धन लीला, षष्ठम दिवस कंस वध, रुक्मणी मंगल, सुदामा चरित्र, सप्तम दिवस गोपी कथा, परीक्षित मोक्ष, चढ़ोतरी व समापन होगा।


