आनंदगांव में मानस गान 30 और लोक कला महोत्सव 31 जनवरी से होगा शुरू

भास्कर न्यूज | बारगांव जन जागरण युवा समिति व ग्रामीणों तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आनंदगांव बस स्टैंड में एक दिवसीय रामचरित मानस गान 30 जनवरी एवं दो दिवसीय लोक कला महोत्सव का आयोजन 31 से 1 फरवरी तक रखा गया है। आयोजन समिति के उपाध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने बताया कि रामचरित मानस गान 30 जनवरी दिन शुक्रवार को शक्ति संगम मानस मंडली भिंभौरी, आदर्श मानस मंडली पाहंदा (कुम्हारी), हरि ओम मानस मंडली मटिया, हरिदास मानस मंडली घोटवानी, सत्संग मानस मंडली मुड़पार, शिवशक्ति मानस मंडली सलौनी (अभनपुर), हरि ओम मानस मंडली तेलगा द्वारा श्रद्धालुओं को श्रीरामचरित मानस की कथा सुनाएंगे। वहीं, दो दिवसीय लोक कला महोत्सव के पहले दिन 31 जनवरी को मां के दुलरवा बघवा जस झांकी परिवार सुरडुंग (जामुल), जय मां कारोकन्या डांस ग्रुप तारालीम, जय मां शिवरानी नंद गैइहा जस झांकी परिवार भोधी (जालबांधा), लोरिक चंदा- छत्तीसगढ़ी चन्दैनी पार्टी देवरी (चपरीद), पंडवानी बांस बिनौरी (अर्जुन सेन), जय छत्तीसगढ़िया जस झांकी परिवार डांडेसरा (दुर्ग), मोर गंगा नाच पार्टी डोकरा भाठा (खैरागढ़) अपनी कला दिखाएंगे। छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत दिखेगी: लोक कला महोत्सव आनंदगांव में राउत नाच, पंथी और सुआ नृत्य की विशेष रूप से प्रस्तुतियां दी जाएगी, जो छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं। रावत नाच यादवों का वीर रस से भरा नृत्य है, पंथी सतनामी समाज का, और सुआ नृत्य गोंड समुदाय की महिला करती है। साथ ही जस झांकी भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। महोत्सव में रंग छत्तीसगढ़ सुरगी का होगा कार्यक्रम इसी प्रकार महोत्सव के दूसरे दिन कही देबे सुवा ल संदेश (पलारी), रंग छत्तीसगढ़ सुरगी (राजनांदगांव), जय राधा कृष्ण राऊत नाचा पार्टी खजरी (राजनांदगांव), श्री सिद्धी विनायक जस झांकी परिवार सिरसाखुर्द, छ.ग. दर्शन बारामासी झांकी गुरू घासीदास नगर (भिलाई), छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच नाचा पार्टी जयसूर्या (रानीदहरा), जय मां लक्ष्मी जय महामाया दुर्गा जस झांकी परिवार खुड़मुड़ा के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। आयोजन को सफल बनाने समिति अध्यक्ष रामकरण वर्मा, उपाध्यक्ष हुमनलाल साहू, सचिव जितेन्द्र विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष गुलशन साहू, सहसचिव कैलाश साहू, चंद्रशेखर साहू, छगन साहू, सहसंरक्षक राजेन्द्र वर्मा, गुरुप्रसाद यादव, नितेश वर्मा सहित जन जागरण युवा समिति के पदाधिकारी जुटे हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *