दुर्ग-भिलाई के जैन समाज के भक्तों ने महाराष्ट्र के सुरतौली में शुक्रवार को पट्टाधीश आचार्य विशुद्ध सागर महाराज को श्रीफल अर्पण करते हुए उनका पाद प्रक्षालन किया। इसमें जैन मिलन, पार्श्वनाथ दिगंबर जैन महासभा मंदिर सेक्टर 6 जैन ट्रस्ट के मुकेश जैन, प्रदीप जैन बाकलीवाल, मनोज पहाड़िया, अनिल कासलीवाल, नारायण, राहुल, जिनेश जैन, अनुपम जैन, पवन जैन, राजेश जैन, धीरज, सुभाष बाकलीवाल, अशोक बाकलीवाल, राजीव, मनीष जैन, अरविंद जैन आदि शामिल रहे। सभी ने आचार्य को श्रीफल अर्पण करके मंगल आशीर्वाद लिया। उनकी आहारचार्य करने का सौभाग्य भी प्राप्त किया। आचार्यश्री को त्रिवेणी सेक्टर 6 के लिए भी भक्तों ने आमंत्रित करते हुए श्रीफल अर्पित किया।


