पानी बचाने विधायक व लोगों ने किया श्रमदान

दंतेवाड़ा| कुआकोण्डा ब्लाक के ग्राम पंचायत गढ़मिरी में जल संरक्षण एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने एक अनोखी पहल की गई, जिसमें विधायक चैतराम अटामी के नेतृत्व में सामूहिक श्रमदान का आयोजन हुआ। इस श्रमदान कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत गांव से होकर बहने वाले नाले में अस्थायी छोटे-छोटे बांधों का निर्माण किया गया। इन बांधों के निर्माण का मुख्य उद्देश्य बारिश एवं अन्य जल स्रोतों से उपलब्ध पानी को संरक्षित करना है, ताकि गर्मी के मौसम में भी किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के जल संरक्षण के लिए किए गए इस पहल से ग्रामीणों के मध्य जल संरक्षण के प्रति जन जागरूकता आएगी। साथ ही किसानों को विशेष रूप से सब्जियों एवं अन्य फसलों की खेती में लाभ मिलेगा। इस दौरान विधायक अटामी ने कहा कि जल ही जीवन है और यदि हम पानी को सही तरीके से संचित करें, तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि इससे स्वास्थ्यवर्धक फसलें भी प्राप्त होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *