पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिटा का होंठ काटा

नारायणपुर| छोटेडोंगर के ग्राम चमेली से एक बेहद चौंकाने वाली और गंभीर घटना सामने आई है। 08 जनवरी की शाम लगभग 7 बजे, पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद के दौरान बेटे ने कथित रूप से शराब के नशे में, अपने पिता के निचले होंठ को दांतों से काट लिया। हमले की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पिता का पूरा निचला होंठ शरीर से अलग हो गया और वहां जटिल चीर-फाड़ वाली गंभीर चोट बन गई। घटना के बाद घायल व्यक्ति को छोटेडोंगर में प्राथमिक उपचार दिया गया। चोट की गंभीरता को देखते हुए मरीज को रात लगभग 12 बजे जिला अस्पताल नारायणपुर के लिए आगे के उपचार के लिए रेफर किया गया। फिलहाल घायल का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *