दानिशमंदां की मेन रोड क्षतिग्रस्त, परेशानी

जालंधर | दानिशमंदां की मेन रोड पर पेयजल लाइन बिछाने के दौरान सड़क को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि यह मार्ग आम लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। क्षतिग्रस्त सड़क के कारण इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, जिससे अक्सर मेन रोड पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं फिसलन और गड्ढों के चलते दोपहिया वाहन चालकों के गिरने और लोगों के चोटिल होने का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम को इस कार्य में तेजी लानी चाहिए। साथ ही पेयजल लाइन बिछाने के बाद सड़क को मिट्टी डालकर समतल किया जाए, ताकि वाहन चालकों और राहगीरों को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। -प्रिंस कुमार, दानिशमंदां । जालंधर | संत नगर इलाके की गलियों में सीवर जाम होने के कारण गंदा पानी भर गया है। मेन सीवर लाइन से पानी की निकासी बंद होने के चलते मेन सड़क सहित आसपास के क्षेत्रों में गंदा पानी जमा हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीवर लाइन चोक होने की वजह से गंदा पानी घरों के बाहर जमा होने लगा है। इसके कारण कॉलोनी में गंदगी और बदबू फैल गई है, वहीं बीमारियों के फैलने का खतरा भी लगातार बना हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों ने निगम प्रशासन से जल्द से जल्द सीवर की सफाई कर समस्या का समाधान करने की मांग की है। -रजनी, संत नगर। सीवर लाइन चोक होने से संत नगर में गंदगी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *