गुरुद्वारा बाबा दीपसिंह जी शहीद में दस्तार बांधने की प्रतियोगिता आज, तैयारी पूरी

श्रीगंगानगर| गुरुद्वारा बाबा दीपसिंह जी शहीद में 10 जनवरी को होने वाली दस्तार (पगड़ी) बांधने की प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार तेजिंदरपाल सिंह टिम्मा ने बताया कि यह आयोजन सरदारियां ग्रुप के सुखदीप सिंह सुक्खा की अगुवाई में हो रहा है। जिसका उद्देश्य सिख समाज की गौरवशाली परंपरा दस्तार के महत्व को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 11 बजे गुरुद्वारा परिसर में किया जाएगा। प्रतियोगिता में सुंदर और मर्यादित ढंग से दस्तार बांधने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 5100, द्वितीय को 2100 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 1100 रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। कार्यक्रम में संगत के लिए गुरु का अटूट लंगर भी उपलब्ध रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *