खेतों में कुलांचे भर रहे हिरण, फसलों पर संकट

सागर| ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों रबी की फसलें खेतों में तैयार हो रही हैं। किसानों ने गेहूं, चना, जौ, मटर, सरसों, अलसी, मसूर, आलू सहित अन्य फसलों की बुवाई की है। फसलें अच्छी स्थिति में हैं, लेकिन जंगली क्षेत्रों से लगे गांवों में जंगली जानवर किसानों की बड़ी परेशानी बन गए हैं। चिंकारा, हिरण और नीलगाय झुंड में दिन हो या रात खेतों में घुसकर फसलों को चट कर रहे हैं, जिससे भारी नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार कई खेतों में फसल की शुरुआती बढ़वार ही नष्ट हो रही है। सागर, खुरई, बंडा, रहली, देवरी, केसली, मालथौन, राहतगढ़, शाहगढ़, जैसीनगर, बीना और गढ़ाकोटा ब्लॉकों के कई गांवों में यही स्थिति बनी हुई है। मजबूरी में कड़ाके की ठंड के बावजूद किसान रात-दिन खेतों की रखवाली कर रहे हैं। मालथौन के पास चने के खेतों में दिनदहाड़े हिरणों के घुसने से नुकसान बढ़ गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *