किसानों को खेती की जानकारी देने कल रवाना होगा कृषि रथ

बैतूल| किसानों को कृषि से जुड़ी नवीन तकनीक, योजनाओं एवं नवाचारों की जानकारी देने जिले में भी कृषि रथ का संचालन किया जाएगा। यह अभियान प्रत्येक विकासखंड में रबी सीजन के दौरान संचालित होगा। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने कृषि विभाग के अधिकारियों को राज्य शासन के निर्देशानुसार कृषि रथ का संचालन करने के निर्देश दिए। कृषि रथ के माध्यम से किसानों को जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, उन्नत बीज एवं कीट- रोग प्रबंधन, फसल विविधीकरण, कृषि आधारित उद्यमिता, ई-तकनीक से जुड़ी योजनाएं तथा पराली प्रबंधन जैसी जानकारियां दी जाएंगी। अभियान की शुरुआत 11 जनवरी को जिला मुख्यालयों से की जाएगी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कृषि रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *