बैतूल | मां ताप्ती परिक्रमा पदयात्रा सेवा समिति बैतूल की ओर से 2006 से लगातार मां ताप्ती परिक्रमा पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। वर्तमान में पदयात्रा परिक्रमा यात्रा 13 जनवरी को सूरत के लिए रवाना होगी। यात्रा समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र कपूर ने बताया पदयात्रियों की पूरी व्यवस्था ताप्ती के किनारे पड़ने वाले गांवों में की जाएगी। यात्रा समिति के संरक्षक अरुण किलेदार ने बताया यात्रा में पड़ने वाले पुराने मंदिरों के दर्शन भी इस दौरान किए जाएंगे। पदयात्रियों को 13 जनवरी को राधाकृष्ण धर्मशाला बैतूल में इस साल एकत्रित होंगे और मां ताप्ती का पूजन पाठ करके सूरत के लिए रवाना होंगे।


