मिलरों की मनमानी:गोदामों में चावल खत्म, दुकानों की सप्लाई पर संकट

राजधानी के राशन दुकानों में नई समस्या खड़ी हो गई है। दुकानों में चावल पहुंचाने की जिम्मेदारी नागरिक आपूर्ति निगम की है। लेकिन नान के गोदामों में चावल का पर्याप्त स्टॉक ही नहीं है। सामान्य चावल में फोर्टिफाइड चावल मिलाकर दुकानों तक पहुंचाया जाता है। लेकिन अभी गोदामों में फोर्टिफाइड चावल भी नहीं है। दरअसल कुछ हफ्ते पहले तक रायपुर जिले के नान गोदामों में रखा चावल दूसरे जिलों में भेजा जा रहा था। जिसकी वजह से रायपुर के गोदाम खाली हो गए हैं। अभी धरसींवा और मंदिरहसौद से चावल की सप्लाई रोकी जा रही है। शहर के राशन दुकानों में गुढ़ियारी गोदाम से चावल भेजा जा रहा है। लेकिन इस गोदाम में भी इतना ही स्टॉक है जो सोमवार तक चल सकता है। ऐसे नान गोदामों में स्टॉक नहीं भिजवाया गया तो राशन दुकानों से लोगों को चावल मिलना मुश्किल हो जाएगा। इससे लोगों की परेशानी बढ़ेगी। धान के उठाव के बाद राइस मिलरों को कस्टम मिलिंग करने के बाद नान को चावल वापस करना है। लेकिन राइस मिलर इसका सख्ती े पालन नहीं कर रहे हैं। जिले को कुछ बड़े राइस मिलर ऐसे हैं जिन्होंने टनों से चावल की सप्लाई नहीं की है। इसके बावजूद इन मिलरों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसे लेकर नान के अफसरों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि मिलरों से मिलीभगत होने की वजह से चावल जमा करने के लिए उन पर दबाव नहीं बनाया जा रहा है। रायपुर ही नहीं राज्य के कुछ और जिलों में भी नान के गोदाम खाली हो रहे हैं। वहां चावल का पर्याप्त स्टॉक नहीं मिल रहा है। पहले गोदाम कम पड़ते थे, अब कम हो रहा चावल…क्योंकि सख्ती नहीं
छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में पहले चावल ज्यादा और गोदाम कम हो जाते थे। लेकिन अभी स्थिति यह हो गई है कि गोदाम खाली पड़े हैं और चावल की कमी हो गई है। नागरिक आपूर्ति निगम के अफसरों की लापरवाही की वजह से यह स्थिति बन गई है। जानकारों का कहना है कि जब तक राइस मिलरों पर सख्ती नहीं की जाएगी चावल की सप्लाई सामान्य नहीं हो पाएगी। लेकिन अभी तक एक भी मिलर को नोटिस तक नहीं दी गई है। चावल का स्टॉक कम
जिले के गोदामों में चावल का स्टॉक थोड़ा कम है। लेकिन किसी भी राशन दुकान के लिए चावल की सप्लाई नहीं रोकी जा रही है। रायपुर के गोदामों से दूसरे जिलों में जो चावल की सप्लाई की जा रही थी उसे बंद कर दिया गया है।
अल्का शुक्ला, प्रभारी डीएम नान रायपुर विवाद: एक अफसर को दो जिले का दे रहे प्रभार
रायपुर जिले में नान प्रभारी की नियुक्ति को लेकर भी लगातार विवाद हो रहा है। जिले के पूर्णकालिक डीएम एपी पांडे के रिटायर होने के बाद से ही रायपुर जिले को स्थायी अफसर नहीं मिल रहा है। उनके जाने के बाद अब तक तीन नान प्रबंधक बदले जा चुके हैं। महासमुंद के नान प्रभारी विनोद कुमार को रायपुर का प्रभार दे दिया गया था। अभी इनसे प्रभार लेकर अल्का शुक्ला को नया प्रभारी बनाया गया है। लेकिन उनके पास भी बेमेतरा का अतिरिक्त प्रभार है। रायपुर बड़ा जिला होने के बावजूद अतिरिक्त प्रभार के तौर पर काम सौंपा जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *