भास्कर न्यूज | करही बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिटकुली में डॉ राजेन्द्र माहेष्वरी के निर्देशनुसार गुरुवार को मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 33 बच्चे लाभान्वित हुए, अति गंभीर के एक बच्चे को एनआरसी बलोदा बाजार हेतु रेफर किया गया, शिविर में सेक्टर खैरा महिला पर्यवेक्षक निलम बर्मन, अन्य गांवों के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व बिटकुली अस्पताल के सभी स्टाफ़ का सहयोग रहा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी दिनेश डंडे ने बताया कि महिला के गर्भवती अवस्था के समय से ही उचित देखभाल, सही खानपान, मेडिकल जांच किया जाए तो उसका आने वाला बच्चा भी स्वस्थ होगा, और बच्चे को छह माह तक मां का स्तनपान उसके बाद घर का बना ऊपरी आहार देना आवश्यक रहता है जिससे बच्चा सुपोषित रहे।


