राजस्थान के 13 जिलों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट:रेगिस्तान में बर्फीली हवा से सर्दी बढ़ी, सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों से आ रही तेज बफीर्ली हवा से राजस्थान के रेतीले धोरे जबरदस्त ठंडे हो गए। शनिवार (10 जनवरी) को भी 13 जिलों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहने और अगले दो-तीन कोहरा और सर्द हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया है। शुक्रवार को राज्य में सबसे ज्यादा सर्दी जैसलमेर जिले में रही, जहां का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। जैसलमेर के अलावा राज्य के सभी अन्य शहरों में भी न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में दर्ज हुआ। शुक्रवार सुबह-शाम की तेज गलनभरी सर्दी रहने के बीच लोगों को दिन में धूप से मामूली राहत रही। शुक्रवार दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस प्रतापगढ़ जिले में दर्ज हुआ। जैसलमेर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर राजस्थान में शुक्रवार को जैसलमेर सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सिरोही में न्यूनतम तापमान 4.9, नागौर, गंगानगर में 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। जयपुर, अलवर, सीकर, चूरू, गंगानगर समेत उत्तर-पश्चिम राजस्थान के जिले शीतलहर की चपेट में रहे। सर्दी से एक सप्ताह राहत नहीं मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में अगले एक सप्ताह फिलहाल इसी तरह की सर्दी रहने की संभावना है। अगले दो-तीन दिन राज्य में घना कोहरा रहने की संभावना है, जबकि शेखावाटी के अलावा जयपुर, भरतपुर संभाग के एरिया में शीतलहर का प्रकोप रहेगा, जिससे इन शहरों में कहीं-कहीं तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *