CM मान-केजरीवाल का जालंधर दौरा आज:2 दिन शहर में रहेंगे, पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाई, निगम ने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कीं

पंजाब CM भगवंत मान आज और कल (10-11 जनवरी) जालंधर दौरे पर रहेंगे। दोनों शहर में कई प्रोजैक्ट का उद्घाटन कर सकते हैं। इसके साथ ही नगर निगम के भी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। CM और आप सुप्रीमो केजरीवाल के दौरे को लेकर सूचना जारी की गई है।
हालांकि इसमें CM किन प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे या कहां पर सार्वजनिक रैली करेंगे, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। CM के दौरे से पहले नगर निगम जालंधर ने सर्कुलर जारी कर कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। कर्मचारियों को 2 दिन स्टेशन न छोड़ने के आदेश
नगर निगम जालंधर की तरफ से जारी आदेश के अनुसार 10-11 जनवरी 2026 को CM भगवंत मान और आप सुप्रीमो अरविंदर केजरीवाल जालंधर शहर के दौरे पर रहेंगे। इसको देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाए हैं।
नगर निगम जालंधर के आयुक्त की तरफ से जारी निर्देशों में कहा गया है कि उक्त तिथियों के दौरान नगर निगम के सभी अधिकारी और कर्मचारी स्टेशन नहीं छोड़ेंगे। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनज़र प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।
2 दिन में जालंधर का दूसरा दौरा
आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान का 2 दिन के अंदर जालंधर का ये दूसरा दौरा है। इससे पहले सीएम और अरविंदर केजरीवाल ने 8 जनवरी को युद्ध नशे विरुद्ध का दूसरा पड़ाव शुरू किया था। दोनों नेता लवली यूनिवर्सिटी पहुंचे थे और पंजाब के लोगों को नशे पर की गई अब तक की कार्रवाई के बारे में बताया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *