किसानों ने GSS पर की तालाबंदी:बिजली नहीं मिलने से फसल को पानी देना मुश्किल, किसान बोले- रवि की फसल सूखने की कगार पर

भरतपुर जिले के रुदावल इलाके में किसानों ने बिजली समस्या को लेकर GSS पर प्रदर्शन करते हुए ताला लगा दिया। जिससे GSS से जुड़े सभी फ़ीडर्स की बिजली सप्लाई बंद हो गई। किसानों का कहना था कि उन्हें थ्री फेस की बिजली सप्लाई पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रही। साथ ही कम वोल्टेज की समस्या भी बनी रहती है। जिससे वह फसल को पानी नहीं लगा पा रहे। किसानों का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारी बिजली सप्लाई में भेदभाव करते हैं। रुदावल GSS से जुड़े सभी फीडरों पर 5 से 6 घंटे थ्री फेस बिजली सप्लाई दी जा रही है लेकिन निभेरा GSS पर मात्र 2 घंटे ही बिजली सप्लाई की जा रही है। वह भी कम वोल्टेज आ रही है। जिसके कारण किसान अपनी फसलों में सिंचाई नहीं कर पा रहे। इसी कारण से रवि की फसल सूखने की कगार पर है। किसान रात-रात भर जागकर बिजली आने का इंतजार करते रहते हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी किसानों की समस्या के ऊपर ध्यान देने को तैयार नहीं हैं। इसलिए गुस्साए किसानों ने GSS पर ताला लगा दिया। बिजली के कर्मचारियों ने किसानों ने समझाइश करने की कोशिश भी की लेकिन, किसानों का कहना था की जब तक वह अधिकारियों से बात नहीं करेंगे तब तक वह GSS का ताला नहीं खोलेंगे। इनपुट- विशेष गर्ग, रुदावल, भरतपुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *