छपरे में आग लगने से दो मवेशी जिंदा जले:जलकर राख हुआ चारा, ग्रामीणों ने आधा घंटे की मशक्कत से पाया काबू

चूरू की रतनगढ़ तहसील के गांव टीडियासर में शनिवार देर शाम अज्ञात कारणों से एक घर के पीछे बने छप्पर में आग लग गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आगजनी की घटना में दो मवेशी जिंदा जल गए तो, वहीं दो मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया। गांव के सुबीरसिंह शेखावत के घर के पीछे छप्पर बना हुआ है। जिसमें पशु चारा रखा हुआ था। जिसमें चार मवेशी बंधे हुए थे। अज्ञात कारणों से शनिवार की देर शाम छप्परे में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। धुआं उठता देखकर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। मकान मालिक को घटना की सूचना दी। ग्रामीणों ने आग पर मिट्‌टी एवं पानी डालकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में छप्पर में रखा चारा व दो मवेश जिंदा जल गए। वहीं, दो मवेशियों को ग्रामीणों ने बचा लिया। जो गंभीर रूप से झुलस गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *